आंख लाल हो जाती है तो क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 15:31

आंखों का लाल होना
यह तब होता है जब आंख के सफेद भाग की महीन रक्त नलिकाएं फैल जाती हैं और उनमें सूजन आ जाती है। आंखों में किसी बाहरी पदार्थ के चले जाने या कोई संक्रमण होने से आंखें लाल हो जाती हैं, यह समस्या एक या दोनों आंखों में हो सकती है।

लक्षण

कंजक्टिवाइटिस बड़ा असुविधाजनक हो सकता है, लेकिन बहुत ही दुर्लभ मामलों में इससे दृष्टि प्रभावित होती है।

यह काफी संक्रामक होता है, और बहुत तेजी से दूसरे लोगों में भी फैल सकता है। इसलिए ये लक्षण दिखें तो सतर्क हो जाएं:

एक या दोनों आंखों का लाल या गुलाबी दिखाई देना।
एक या दोनों आंखों में जलन या खुजली होना।
आसामान्य रूप से अधिक आंसू निकलना।
आंखों से पानी जैसा या गाढ़ा डिस्चार्ज निकलना।
आंखों में किरकिरी महसूस होना।
आंखों में सूजन आ जाना, यह लक्षण आमतौर पर एलर्जिक कंजक्टिवाइटिस के कारण दिखाई देते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info